कौशाम्बी, फरवरी 14 -- चरवा थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में शुक्रवार सुबह पुरानी रंजिश के चलते पड़ोसी दबंगों ने पिता-पुत्रों की पिटाई की। इस दौरान दहशत फैलाने के लिए लाइसेंसी रायफल भी लहराई गई। पिटाई से सगे भाइयों को गंभीर चोटें आई हैं। मामले की शिकायत पर छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। रामनगर निवासी भैरव प्रसाद ने बताया कि शुक्रवार सुबह उसका बेटा निरोत्तम भैंस का दूध दुह रहा था। तभी पड़ोसी कंचन वहां पहुंच गया और पुरानी बातों को लेकर गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर अपने भाई गुलाब, बेटे ओमप्रकाश, गोलू व भतीजे अविंद तथा ननका के साथ मिलकर निरोत्तम की पिटाई शुरू कर दी। आरोप है कि आरोपी कंचन ने दहशत तारी करने के लिए अपनी लाइसेंसी रायफल भी लहराई। दहशत में आकर पीड़ित का बेटा घर में घुस गया तो हमलावरों ने उसे भीत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.