कौशाम्बी, फरवरी 27 -- सरायअकिल थाना क्षेत्र के चौपुरवा निवासी सूरज कुमार शिल्पकार ने बताया कि गुरुवार सुबह पड़ोसी अंकुश, विनय, हर्ष व विमल घर आकर पुरानी रंजिश के चलते गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी। आरोप है कि हमलावरों ने बीच-बचाव करने पहुंचे पीड़ित के परिवार के अंशू पुत्र कमलेश को भी पीटा। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने किसी तरह जान बचाई। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर घायलों का मेडिकल करा दिया है। थाना प्रभारी वीर प्रताप सिंह ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.