कौशाम्बी, दिसम्बर 2 -- पुरानी रंजिश के चलते मंगलवार सुबह पड़ोसी दबंगों ने एक परिवार के पांच सदस्यों की पिटाई कर दी। इससे सभी को गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित पक्ष की तहरीर लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के मछौली निवासी राम अभिलाष ने बताया कि पड़ोसियों से उसकी पुरानी रंजिश है। इसे लेकर मंगलवार की सुबह वह गाली-गलौज कर रहे थे। विरोध करने पर पिटाई शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पहुंची पत्नी राखी, बेटे सुनील, बेटी सरिता व भतीजी स्नेहा को भी लाठी-डंडे से पीटा। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर किसी तरह माहौल शांत कराया। पीड़ित की सूचना पर पहुंची यूपी-112 पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजवाया। इस संबंध में थाना प्रभारी हरीश तिवारी का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उस हिसाब से आगे की कार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.