कौशाम्बी, दिसम्बर 16 -- कोतवाली क्षेत्र के देवी दयाल का पूरा गांव की राजवंती देवी ने बताया कि 13 दिसंबर की रात पड़ोसी सुदामा सबमर्सिबल चलाने की बात को लेकर गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर अपनी पत्नी और परिवार की जगनथिया के साथ मिलकर पिटाई शुरू कर दी। पीड़िता के मुताबिक हमलावरों ने बीच-बचाव करने पहुंचे उसके पति गुलाब और बेटी राधना को भी पीटा। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने सभी की जान बचाई। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर घायलों का मेडिकल करा दिया है। इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कराने की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.