कौशाम्बी, दिसम्बर 11 -- करारी थाना क्षेत्र के बभनकांटी गांव में गुरुवार सुबह पड़ोसियों ने पुरानी रंजिश के चलते दंपती समेत छह लोगों की पिटाई कर दी। इससे सभी को गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित पक्ष की तहरीर लेकर पुलिस छानबीन कर रही है। बभनकांटी निवासी अमर सिंह ने बताया कि पड़ोसियों से उसकी पुरानी रंजिश है। इसे लेकर गुरुवार की सुबह वह गाली-गलौज कर रहे थे। विरोध करने पर लाठी-डंडे से पिटाई शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पहुंची पत्नी भानमती, बेटी सुनैना, बेटे प्रदीप, भतीजे अमित व भाई राकेश को भी पीटा। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने किसी तरह सभी की जान बचाई। सूचना के बाद पहुंची यूपी 112 पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। थाना प्रभारी सियाकांत चौरसिया का कहना है कि आरोपों की जांच कराई जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर दोषियों के खिला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.