गाज़ियाबाद, जनवरी 29 -- लोनी। अंकुर विहार थानाक्षेत्र में मकान के अंदर घुसकर दंपति से मारपीट का मामला सामने आया है। विकास नगर निवासी गीता ने बताया कि पड़ोसी विजेंद्र, उसके भाई कमल व मनोज और निखिल पूर्व में हुए झगड़े को लेकर उनके पति मनोज कुमार से रंजिश रखते हैं। आरोप है कि 26 जनवरी को सभी आरोपी उनके घर में आए आते ही पति से मारपीट शुरू कर दी। वह बचाने आई तो उनको भी पीटा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.