पड़ोसियों ने घर में घुसकर मां-बेटी समेत चार लोगों को पीटा
प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 16 -- बाबा बेलखरनाथ धाम, हिन्दुस्तान संवाद। पट्टी कोतवाली क्षेत्र के दोनई गांव में जमीन के विवाद को लेकर पड़ोसियों ने घर में घुसकर मां-बेटी समेत परिवार के चार लोगों के साथ मारपीट की। जिसमें चार लोग घायल हो गए। पीड़ित ने पट्टी कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पट्टी के दोनई गांव में जमीन को लेकर पड़ोसियों के बीच पहले से विवाद चल रहा है। इसी विवाद को लेकर रविवार को दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि बात बढ़ने पर पड़ोसी घर में घुस आए और परिवार के लोगों के साथ मारपीट शुरू कर दी। अचानक हुए हमले से घर में अफरातफरी मच गई। मारपीट में कुसुम देवी, जीत लाल, अंतिम और प्रीति को चोटें आईं। घटना के बाद पीड़ित पक्ष के लोग कोतवाली पहुंचे और पुलिस से शिकायत की है। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.