मेरठ, अप्रैल 7 -- पनवाड़ी गांव निवासी युवक ने पड़ोसी दो भाइयों और एक महिला पर घर में घुसकर परिवार के साथ गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया। पीड़ित ने थाने पर तहरीर देते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई। पनवाड़ी निवासी सचिन शर्मा ने बताया वह मोदीपुरम स्थित फैक्ट्री में मजदूरी करता है। वह रविवार रात ड्यूटी पर गया था। इस दौरान पड़ोसी सगे भाइयो टिंकू, दीपक और दीपक की पत्नी पिंकी ने उसके घर में घुंसकर उसकी पत्नी, बेटी और मां के साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने अपने मामा देवदत्त शर्मा को जानकारी दी तो आरोपी टिंकू ने उसके मामा और मामा के बेटे टीटू के साथ भी फोन पर गाली-गलौज की। जिसके चलते पीड़ित के परिवार में दहशत व्याप्त है। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई। इंस्पेक्टर दौराला सुमन कुमार सिंह ने बताया कि त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.