फतेहपुर, मई 1 -- फतेहपुर। कोतवाली क्षेत्र के पीरनपुर इलाके में एक युवक पर पड़ोसियों ने हमला कर दिया। पीर की चौकी निवासी अब्दुल कलाम ने बताया कि 22 अप्रैल की रात करीब आठ बजे पड़ोसी राजू, उसका भाई बंटा और बेटी ने उसे बहाने से घर बुलाया। वहां पहुंचते ही तीनों ने गाली-गलौज शुरु कर दी और ईंट व लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में उसके सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं। हमलावरों ने जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद वह किसी तरह बचकर निकला। पुलिस ने रिपोर्ट लिखी है। यह भी पढ़ें- अलग-अलग मारपीट में कई घायल, मुकदमा दर्ज यह भी पढ़ें- अलग-अलग मारपीट में कई घायल, मुकदमा दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.