कौशाम्बी, दिसम्बर 5 -- करारी थाना क्षेत्र के म्योहर गांव निवासी अखिलेश सिंह ने बताया कि गुरुवार सुबह पड़ोसी राज सिंह उसे अपने घर बुलाकर लेकर गया। पीड़ित का कहना है कि वह उसके घर के भीतर नहीं गया था, बाहर बरगद के पेड़ के नीचे ही खड़ा था। तभी राज सिंह ने अपने पिता राजीव सिंह व परिवार के जगजीवन सिंह के साथ मिलकर पिटाई शुरू कर दी। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने किसी तरह जान बचाई। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायल का मेडिकल करा दिया है। इंस्पेक्टर सियाकांत चौरसिया ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...