आगरा, मई 20 -- शाहगंज क्षेत्र की इंद्रा कॉलोनी में एक किशोरी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां का आरोप है कि बेटी को बेरहमी से पीट कर सड़क पर घसीटा। पीड़िता की मां शशि की तहरीर पर पुलिस ने एक युवती सहित चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शशि ने तहरीर देकर पुलिस को बताया कि उनकी बेटी गार्गी को पड़ोस में रहने वाली ज्योति ने किसी काम से घर बुलाया था। वहां पहले से मौजूद प्रियंका से गार्गी की कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसी दौरान हर्षू, विकास यादव और मिसबाह ने मिलकर किशोरी के साथ मारपीट शुरू कर दी। तहरीर के अनुसार जब बेटी आरोपितों से खुद को छुड़ाकर भागने लगी तो आरोपितों ने सड़क पर घसीटते हुए पीटा। शोर शराबा सुनकर लोग जुटने लगे। मौका पाकर आरोपित बेटी को जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरो...