पड़ोसियों ने किशोरी को पीटा, केस दर्ज
कौशाम्बी, जून 5 -- पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के पूरब शरीरा गांव की देवरती पत्नी मान सिंह ने बताया कि उसके दरवाजे पर गिट्टी पड़ी थी। तीन जून की दोपहर 14 वर्षीय बेटी अंजली गिट्टी उठाकर घर के भीतर ले जा रही थी। तभी पड़ोस की मालती देवी, मीरा देवी व उसके पति राममगन ने गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर अंजली की बेरहमी से पिटाई कर दी। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायल का मेडिकल करा दिया है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.