भागलपुर, मार्च 11 -- नगर पंचायत पीरपैंती के वार्ड नंबर 10 के रिटायर्ड फौजी दिलीप झा के इकलौते पुत्र की बदमाशों ने मंजरोही त्रिमुहानी सड़क पर सोमवार की रात गोली मार मारकर हत्या कर दी। यह खबर मंगलवार की सुबह जब मृतक के गांव में पहुंची तो सनसनी फैल गई। लोग मृतक के घर पहुंचे। पीरपैंती के नवनियुक्त थानाध्यक्ष पंकज राउत भी पुलिस बलों के साथ पहुंचे, लेकिन घर में कोई नहीं था। ताला लटका हुआ था। आसपास के लोगों ने बताया कि सभी लोग भागलपुर गए हैं। पड़ोसियों ने घटना की जानकारी से इनकार किया और कहा कि हमलोग भी अभी ही जान रहे हैं। कुछ अन्य लोगों ने बताया कि मृतक प्लॉटर के साथ रहता था। मुहल्ले में किसी से कोई खास संबंध या संपर्क नहीं था। दोस्तों के साथ अधिक रहता था। उसके पिता दिलीप झा फौज में थे जब रिटायर हुए तो एनटीपीसी में बैंक में गार्ड की नौकरी कर रह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.