पिथौरागढ़, मार्च 15 -- पिथौरागढ़ में गाली-गलौच कर अपने पड़ोसियों को परेशान करने पर पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। 112 के माध्यम से जाजरदेवल थाने में सूचना मिली कि ग्राम हरडी भौड़ी निवासी डिगर देव कापड़ी अपने पड़ोसियों को गाली कर रहा है। दूसरी जगह बीसाबजेड़ निवासी अर्जुन नाथ के भी शांति व्यवस्था भंग कर लोगों को परेशान करने की सूचना मिली। एसआई आनंद गिरी ने मौके पर जाकर दोनों को बीएनएसएस की धारा 172 के तहत गिरफ्तार किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...