पड़ोसियों के हमले से वृद्ध घायल, कोर्ट के आदेश पर पांच पर केस
बलरामपुर, सितम्बर 12 -- बलरामपुर, संवाददाता। कोतवाली देहात क्षेत्र के चारों काफरी गांव में पुरानी रंजिश और सीमा विवाद को लेकर एक 60 वर्षीय व्यक्ति के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि पड़ोसियों ने घर में घुसकर लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। मारपीट में प्रेम नारायण का हाथ टूट गया और उन्हें गंभीर चोटें आईं। पुलिस से शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर पीड़ित ने न्यायालय की शरण ली। न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित प्रेम नारायण के अनुसार, 24 जुलाई की दोपहर वह अपने घर पर मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Balrampur News: पड़ोसियों के हमले में 60 वर्षीय व्यक्ति का हाथ टूटा, कोर्ट के आदेश पर पांच पर केस इसी दौरान गांव के ही कुछ लोग एक राय होकर उनके घर में घुस आए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.