विकासनगर, मार्च 9 -- जमनपुर में पड़ोसियों पर छत से पत्थर और सिलेंडर फेंककर हमला करने का आरोप लगा है। घटना में पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष पीडी भट्ट ने बताया कि सेलाकुई निवासी जागीर पुत्र हबीब ने थाने में दी तहरीर दी है। बताया कि 6 मार्च की रात 10 बजे पड़ोस में रहने वाले गुड्डू, मुन्ना, अरमान, सनीला, मुस्कान, अर्सीफा और दो अन्य लोगों ने बिना किसी बात के गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने घर की छत से पत्थर फेंककर हमला किया और सिलेंडर फेंककर जान से मारने की कोशिश की। हमले में उसे और उसके पुत्र अरहद के सिर में गंभीर चोटें आईं। दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थानाध्यक्ष ने कहा कि तहरीर के बाद मुकदमा दर्जकर जांच की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.