पीलीभीत, मार्च 22 -- अमरिया। पड़ोसियों के बीच हुई मारपीट के बाद एक पक्ष ने ईटें फेंकना शुरू कर दी। दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर क्रास रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना अमरिया क्षेत्र के कस्बा निवासी मोहम्मद नईम खां ने थाना अमरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि उसके पड़ोस में हमीदुल्लाह रहता है। वह और उसका परिवार आए दिन उसके परिवार से झगड़ा करते हैं। तीन दिन पूर्व आरोपियों ने उसकी पुत्री पर गंदा पानी डाल दिया था। विरोध करने पर हमीदुल्लाह उसकी पत्नी शबनम,अन्नू और मुस्कान ने घर में घुसकर उसके और उसके परिवार के लोगों के साथ मारपीट की। 20 मार्च को सुबह छह बजे आरोपियों ने दोबारा उसके साथ गाली गलौज की। विरोध करने पर मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इधर दूसरे पक्ष के हमीदुल्लाह ख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.