पड़ोसियों की पिटाई के दौरान भाग रहे युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत
गंगापार, मई 23 -- उपले टूटने पर पड़ोसियों की पिटाई के दौरान भाग रहे दिव्यांग युवक की रेललाइन पर ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंच मांडा पुलिस ने शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसआरएन अस्पताल भेज दिया। दिव्यांग के पिता की तहरीर में लगाये गए हत्या के आरोपों की जांच के लिए कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। घटना थाना क्षेत्र के दिघिया चौकी अंतर्गत दिघिया ओवरब्रिज के समीप शनिवार सुबह घटित हुई। दिघिया गांव निवासी राजाराम सोनकर ने पुलिस को तहरीर दी कि उनका बेटा 18 वर्षीय राजेश कुमार सोनकर एक पैर से दिव्यांग था। शनिवार सुबह लगभग आठ बजे घर से जा रहा था। अचानक पड़ोसी के रखे उपले पर गिर गया और कुछ उपले टूट गये। इसी बात से नाराज़ होकर पड़ोस की चार महिलाएं आयीं और बाल पकड़ कर राजेश को पीटने लगीं। राजेश बा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.