पड़ोसन की हत्या कर उसी के घर में युवक ने लगाई फांसी, शव के पास बिलखती रही मासूम
हाथरस, जून 19 -- यूपी के हाथरस में एक युवक ने सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया है। अपनी शादीशुदा पड़ोसन के घर में घुसकर उसकी हत्या कर दी और खुद भी वहीं पर फांसी लगाकर जान दे दी है। कोतवाली हाथरस गेट के नगला भूरा स्थित महिला के घर के अंदर दोनों के शव घंटों तक पड़े रहे। देर शाम महिला का पति घर आया तो पत्नी का शव जमीन पर पड़ा हुआ था जबकि युवक का शव फंदे पर लटका हुआ मिला।महिला के शव के पास ही उसकी ढाई साल की बच्ची रोती मिली। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गांव नगला भूरा निवासी विपिन की शादी करीब चार साल पहले प्रियंका निवासी पुरदिलनगर के साथ हुई थी। विपिन के पास एक ढाई साल की बच्ची कशिश है। विपिन रोज की तरह से गुरुवार की सुबह मजदूरी करने के लिए चला गया। घर पर पत्नी और बेटी दोनों अकेली रहती थी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.