बदायूं, जून 17 -- बदायूं। वजीरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम जखौलिया निवासी विनोद कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 15 जून की सुबह करीब 10 बजे उनकी पड़िया गांव के ही राजेंद्र की जगह में पहुंच गई थी। इसी बात को लेकर गांव के विशांत, वीकेश पुत्र राजेंद्र और राजेंद्र पुत्र हेत सिंह ने उन्हें गालियां देना शुरू कर दिया। विनोद कुमार ने जब विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट कर दी। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- पड़िया खेत में जाने के विवाद में मारपीट, केस यह भी पढ़ें- गाली-गलौज के बाद लाठी-डंडों से किया हमला, केस दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...