कौशाम्बी, मई 1 -- मंझनपुर, संवाददाता। कोखराज थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी 17 साल की बेटी 11 वीं की छात्रा है। 28 अप्रैल को वह संदिग्ध दशा में लापता हो गई। खोजबीन के दौरान पता चला कि पड़ोसी युवक बहला-फुसलाकर उसे अगवा कर ले गया है।पीड़ित के अनुसार, बेटी अपने साथ 50 हजार रुपया नकद व करीब तीन लाख के गहने भी लेकर गई है। आशंका है कि नकदी-गहने लेने के बाद आरोपी उसकी हत्या कर सकता है। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने आरोपी युवक व किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- शादी का झांसा देकर किशोरी को भगाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...