वाराणसी, दिसम्बर 25 -- वाराणसी, हिन्दुस्तान टीम। राजघाट पुल के जॉइंट की मरम्मत बुधवार सुबह करीब 8 बजे शुरू हुई। इसके पहले मंगलवार रात से ही वाहनों का आवागमन पुल पर रोक दिया गया था। इसका असर रहा कि बुधवार को जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, वाहनों के दबाव में पड़ाव, रामनगर, टेंगरा मोड़, सामने घाट, लंका से लेकर कमच्छा तक जाम की चपेट में आ गया। भेलूपुर, लंका, कमच्छा रात तक जाम की चपेट में रहे। राजघाट पुल के दोनों छोर पर जर्सी बैरियर लगाकर मंगलवार रात से ही सभी तरह के वाहनों का आवागमन रोक दिया गया था। भोर से साइकिल सवारों का आना-जाना शुरू हुआ। साथ ही पैदल लोगों की भीड़ भी पुल पर बढ़ी। पड़ाव से बनारस आने वाले सभी तरह के वाहनों को रामनगर की ओर मोड़ा गया। इसमें दो पहिया, कार एवं हल्के वाहन को सामने घाट पुल से गुजारा जाने लगा। सामने घाट पुल के लंका छोर क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.