पड़ाव से तड़वाबीर मंदिर तक कट नहीं होने से परेशानी
चंदौली, मई 14 -- पड़ाव, हिन्दुस्तान संवाद पड़ाव से पीडीडीयू नगर तक सिक्स और फोर लेन का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। रोड लाइट लगाने के साथ ही डिवाइडर के दोनों ओर सुरक्षा के लिए लोहे की ग्रील लगाई जा रही है। वहीं पड़ाव से आठ सौ मीटर तक तड़वाबीर बाबा मंदिर तक कोई कट नहीं होने से ग्रामीणों को लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है। जल्दबाजी के चक्कर में लोग लोहे की ग्रील पार कर आवागमन कर रहे हैं। इससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।स्थानीय ग्रामीणों और दुकानदारों ने आठ सौ मीटर की दूरी में डिवाडर के बीच कम से कम कट खोलने की मांग की है। ताकि लोग आसानी आ जा सके। कट नहीं होने से आठ सौ मीटर दूरी का चक्कर लगाना पड़ रहा है। इससे काफी दिक्कत हो रही है। ग्रामीणों ने कार्यदायी संस्था की ओर से डिवाइडर पर लगाए जा रहे लोहे के ग्रिल के मध्य जगह छोड़ने की मांग की है। ग्राम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.