गया, मार्च 8 -- बेलागंज के ऐतिहासिक पड़ाव मैदान में स्टेडियम निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। इस बीच बेलागंज की विधायक मनोरमा देवी ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर मैदान की घेराबंदी तत्काल रोक लगाने की मांग की है। विधायक ने कहा है कि बेलागंज का पड़ाव मैदान लगभग 13 एकड़ में फैली कैसरे हिंद की जमीन है, जो वर्षों से क्षेत्र के लोगों के लिए सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र रहा है। यहां समय-समय पर बड़े धार्मिक आयोजन, सामाजिक कार्यक्रम और राजनीतिक सभाएं आयोजित होती रही हैं, जिसके कारण इस मैदान का क्षेत्रीय महत्व काफी अधिक है।विधायक मनोरमा देवी ने जिलाधिकारी से आग्रह किया है कि जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए इस मामले में किसी भी प्रकार की आगे की कार्रवाई करने से पहले विस्तृत समीक्षा की जाए और फिलह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.