मुजफ्फरपुर, जनवरी 29 -- मुजफ्फरपुर। पड़ाव पोखर व ब्रह्मपुरा के संगम चौक इलाके में नाला उड़ाही शुरू हो गई है। वार्ड 34 अंतर्गत पड़ाव पोखर मोहल्ले में नाले के ऊपर लगे स्लैब को हटाने पर नाला जाम मिला। मौके पर मौजूद कर्मियों ने बताया कि फिलहाल गीली गाद को नाले के पास ही रखा गया है। दो-तीन दिनों में सूखने पर उठाव किया जाएगा। वार्ड 19 की पार्षद पूनम देवी ने हर वार्ड में नाला सफाई को लेकर पांच-पांच अतिरिक्त सफाईकर्मियों की तैनाती करने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.