चंदौली, फरवरी 20 -- पड़ाव, हिन्दुस्तान संवाद। पड़ाव से रामनगर मार्ग पर जाने वाले मुख्य मार्ग पर लंबे समय से जाम की समस्या का कारण बनी रेलवे अंडरपास सकरी पुलिया निर्माण का कार्य शुक्रवार से शुरू हो गया है। कार्य को लेकर रेलवे लाइन के नीचे मिट्टी कटाई करने के साथ ही आधुनिक मशीने आ चुकी है। जिससे मजदूर कटिंग मशीन के जरिये मिट्टी निकालते रहेंगे और बाक्स धीरे-धीरे अंदर सेट होता जाएगा। अंडरपास पुलिया दोनों तरफ लगभग 15-15 फीट चौड़ा अंडरपास बनाया जा रहा है। प्रत्येक अंडरपास की ऊंचाई लगभग 16 फीट होगी। क्रासिंग के नीचे बाक्स सेट होने के बाद दोनों तरफ एप्रोच मार्ग तैयार किए जाएंगे। जिससे बड़े वाहनों का आवागमन भी सुगम हो सकेगा। वर्तमान में संकरी पुलिया के कारण अक्सर पड़ाव क्षेत्र में भीषण जाम की स्थिति बन जाती है। पड़ाव चौराहा चंदौली जनपद का सबसे व्यस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.