चंदौली, मार्च 27 -- पड़ाव। जलीलपुर चौकी क्षेत्र के जलीलपुर गांव के पंचायत भवन के सामने पीडिडीयू नगर पड़ाव मार्ग पर शुक्रवार की देर शाम ऑटो चालक ने बाइक सवार छोटू लाल और सड़क पार कर रही एक महिला सपना को धक्का मरते हुए भाग गया। दुर्घटना की जानकारी होते ही मौके पर पहुंचे मुगलसराय कोतवाल राजेश सिंह ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल छोटू लाल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहा उपचार हो रहा है। वही धक्का लगने से सपना का पैर टूट गया है। मौके पर पहुंचे परिजनों ने सपना को वाराणसी एक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.