पड़हा जतरा हमारी सांस्कृतिक विरासत है : डॉ भगत
रांची, मई 26 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। बेड़ो बाजारटांड़ में 3 जून को होनेवाले 60वां वार्षिक पड़हा जतरा महोत्सव को सफल बनाने के लिए पड़हा संचालन समिति के मुख्य संरक्षक सह पूर्व कुलपति डॉ रवीन्द्र नाथ भगत ने मंगलवार को पांच पड़हा गढ़गांव में राजी पड़हा सरना लुरखुड़िया में पड़हा प्रेमियों के साथ बैठक की। साथ ही तैयारी की समीक्षा किया। मौके पर डॉ भगत ने कहा कि पड़हा हमारी सामाजिक सांस्कृतिक विरासत है। इसकी स्मिता को अक्षुण्ण बनाए रखना हमारा कर्तव्य है। उन्होंने पड़हा राजाओं व पड़हा प्रेमियों से एकजुट होकर,पड़हा प्रतीक चिन्हों व खोड़हा टीम के साथ भाग लेकर महोत्सव को सफल बनाने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- पाड़हा जतरा में बनेंगे 20 अस्थाई शौचालय व प्याऊ मौके पर दर्जनों पड़हा प्रेमी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.