पड़हा जतरा हमारी और सामाजिक सांस्कृतिक धरोहर है:सांसद
रांची, जून 3 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। बेड़ो बाजार टांड़ में बुधवार को चाला जनजातीय विकास संस्था जरिया के तत्वावधान में 60वां वार्षिक पड़हा जतरा महोत्सव सह हीरक जयंती समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र में पारंपरिक उत्साह और सांस्कृतिक रंग देखने को मिला। मुख्य अतिथि सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि पड़हा जतरा की स्थापना में स्व. करमचंद भगत का योगदान अविस्मरणीय है। यह महोत्सव हमारी सामाजिक व सांस्कृतिक धरोहर है, जिसे अक्षुण्ण बनाए रखना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि साठ वर्षों का यह सफर इस बात का प्रमाण है कि यह परंपरा समाज को जोड़ने का कार्य कर रही है। इस भौतिकवादी युग में यह आयोजन भाईचारा, एकता, सरलता और मानवता का संदेश देता है। समारोह की अध्यक्षता पूर्व कुलपति डॉ. रवीन्द्र नाथ भगत ने की। उन्होंने कहा कि पड़हा जतरा महोत्सव का उद्दे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.