पड़हा जतरा समारोह को सफल बनाने का लिया संकल्प
रांची, मई 10 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। 12 और 21 पड़हा संचालन समिति ट्रस्ट की ओर से रविवार को बारीडीह जतरा बागीचा में पड़हा प्रेमियों की बैठक समिति अध्यक्ष नीलमनी भगत की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आगामी 3 जून को होने वाले पड़हा जतरा के सफल आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही जतरा संचालन के लिए विभिन्न विभागों की जिम्मेदारियां पदाधिकारियों के बीच बांटने का निर्णय लिया गया। मौके पर 12 पड़हा राजा विशाल उरांव, 21 पड़हा राजा महादेव कुजूर, धनंजय कुमार राय, प्रोफेसर सोमरा उरांव, चरवा उरांव समेत बड़ी संख्या में पड़हा प्रेमी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.