रांची, मई 25 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। प्रखंड के बारीडीह गांव स्थित पड़हा जतरा मैदान में तीन जून को आयोजित होने वाले पड़हा जतरा समारोह की तैयारी को लेकर सोमवार को बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता एतवा उरांव ने की। आयोजन को सफल बनाने के लिए विभागवार 14 टीमों का गठन कर जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक में विभिन्न गांवों से पारंपरिक खोड़हा नृत्य दल, रंपा-चंम्पा, हाथी-घोड़ा, ढिचुवा, तेंगरा छाता, झंडा, नगाड़ा, ढोल और ढाक के साथ भव्य घोल निकालने का निर्णय लिया गया। मौके पर पड़हा राजा विशाल उरांव, सीओ राज कुंवर सिंह, थाना प्रभारी कफील अहमद समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण और पड़हा प्रेमी मौजूद थे। पड़हा के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी चरवा उरांव ने बताया कि जतरा की पूर्ण तैयारी के लिए अगली बैठक 28 मई को सुबह 11 बजे रखी गई है। इसमें सभी पाड़हा प्रेमियों को सादर आमं...