दरभंगा, अप्रैल 17 -- शिव कुमार खरगा,बिरौल। थाना क्षेत्र के पड़री गांव में गुरुवार को शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने भारी तबाही मचाई है। दिन के करीब 11 बजे लगी इस भीषण आग ने देखते ही देखते तीन परिवारों का आशियाना उजाड़ दिया। इस अग्निकांड में घर, दुकान और बाहर खड़ी एक टोटो सहित करीब 5 लाख रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, आग की शुरुआत इंद्र कुमार ठाकुर की गुमटीनुमा दुकान में हुए शॉर्ट सर्किट से हुई। जब तक स्थानीय ग्रामीण कुछ समझ पाते और आग बुझाने का प्रयास करते, लपटों ने विकराल रूप धारण कर लिया। यह भी पढ़ें- शार्ट सर्किट से मकान में लगी आग, लाखों का समान जलकर राख आग तेजी से फैलते हुए उनके भाई चंद्र कुमार ठाकुर और संजन ठाकुर के घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। यह भी पढ़ें-...