पड़री गांव के पास अंडरपास के विंग वॉल की मिट्टी बही, सीमेंट में क्रैक
लखनऊ, सितम्बर 3 -- लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर पड़री गांव के पास स्थित एक अंडरपास की विंग वॉल (एक तरफ की बाहरी दीवार) की मिट्टी बारिश के कारण बह गई, जिससे वह अंदर से खोखला हो गया। ऊपर सीमेंट की लेयरिंग भी टूट गई। अंडरपास की दीवार पर कोई संकट न आए, इसके लिए एनएचएआई ने वहां नए सिरे से मिट्टी भराई का काम शुरू करवा दिया है। घटना कानपुर से लखनऊ जाने वाली लेन पर करीब किलोमीटर 55.3 पर पड़री गांव के पास की है। बारिश के बाद अंडरपास की विंग वॉल के आसपास मिट्टी का कटाव शुरू हुआ। मिट्टी खिसकती गई और देखते ही देखते विंग वाल का एक बड़ा हिस्सा अंदर से खोखला हो गया। दीवार के पीछे जमा मिट्टी भी बहने लगी, जिससे स्ट्रक्चर के आसपास का क्षेत्र और कमजोर होता चला गया। इस बहाव से अंडरपास के पास कमजोर होने का खतरा मंडराने लगा। जानकारी मिलते की एनएचएआई की टीम मौके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.