संतकबीरनगर, दिसम्बर 7 -- बेलहर/राजघाट, हिन्दुस्तान संवाद। बेलहर थाना क्षेत्र के पड़रिया पुल के नीचे शनिवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने का प्रयास शुरू कर दिया है। पहचान न होने पर शव को मर्चरी भेज दिया। बेलहर थाना में पड़रिया पुल के पास कुछ लोग शनिवार को दोपहर आमी नदी में मछली मारने के लिए गए थे। इसी दौरान लोगों ने वहां पर एक शव पड़ा देखा। इसकी सूचना फैली लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने का प्रयास शुरू कर दिया है। उसकी उम्र लगाभग 40 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार शव पर केवल अंडरवियर था। शुरुआती जांच में नाक और मुंह के पास रक्त के निशान पाए गए हैं। उम्र लगभग 40 वर्ष के आसपास ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.