गोपालगंज, दिसम्बर 4 -- कटेया, एक संवाददाता। स्थानीय थाने के जयसौली गांव में बुधवार को स्थानीय सरपंच के दरवाजे पर जाकर कुछ लोगों ने उनपर पिस्टल से गोली चलाई एवं महिलाओं के साथ अभद्र बर्ताव किया। इस मामले में आठ लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है। पड़रिया पंचायत के सरपंच जयसौली गांव के निवासी पीयूष पाण्डेय ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि तीन दिसम्बर को वे अपने दरवाजे पर खड़े थे। तभी उसी गांव के धन्नू चौबे सहित आठ लोग आकर गाली गलौज करने लगे। जब उन्होंने मना किया तो उनपर पिस्टल से गोली चलायी, जिससे वे बाल- बाल बच गए। अन्य लोग घर के अन्दर घुसकर महिलाओं के साथ अभद्र बर्ताव किए। गोली चलने की आवाज पर गांव के लोग दरवाजे पर पहुंचे तो वे लोग हवाई फायरिंग करते हुए चले गए। उन्होंने कटेया पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पाकर पहु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.