चांद मोहम्मद, अप्रैल 12 -- दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में संवेदनहीनता और लापरवाही का नया मामला सामने आया है। यहां पर मोर्चरी में शव रखने वाले डीप फ्रीजरों में चार महीने से करंट आ रहा है। इनमें रखे जाने वाले शवों में 24 घंटे करंट दौड़ रहा है, वहीं यहां पर तैनात कर्मचारियों, मृतकों के परिजनों, पुलिसकर्मियों और अन्य स्टाफ को करंट लगने का खतरा बना है। हर शव को फ्रीजर में रखने और निकालने के दौरान कर्मचारियों को मोर्चरी की बिजली एमसीवी डाउन करके काटनी पड़ती है। हिन्दुस्तान ने इस लापरवाही पर ग्राउंड रिपोर्ट की। यहां मोर्चरी में आठ शवों को रखने की व्यवस्था है। परिजन एक शव को लेने के लिए आए हैं, पहले कर्मचारियों ने बिजली काटी और शव निकलवाकर उन्हें सौंपा। हर बार ऐसा ही करना पड़ रहा है, क्योंकि यहां पर करंट का खतरा बना है। इस विकट समस्या पर अफसरों को ...