पड़ताल एसएनसीयू में छह बेड पर 15 नवजात है भर्ती, नवजातों की जिंदगी से खिलवाड़
बोकारो, मई 4 -- सदर अस्पताल का स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट (एसएनसीयू ) की स्थिति बदहाल है। एक बेड पर दो से तीन नवजात को एक साथ रखा गया है। एसएनसीयू में फिलहाल 15 नवजात भर्ती है। लेकिन एसएनसीयू में नवजातों को खतरनाक स्थिति में रखा जा रहा है। सोमवार को पड़ताल के दौरान एसएनसीयू का ऐसा नजारा देखा गया। आलम यह था कि एक बेड पर दो तो किसी पर तीन तीन नवजात को एक साथ सोया देखा गया। ऐसे में नवजातों में संक्रमण फैलने का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। मरीज के परिजन का कहना है कि अस्पताल प्रबंधन को नवजातों की जिंदगी से कोई मतलब नहीं है। एक साथ तीन बच्चे को रखने से वे एक दूसरे से संक्रमित हो सकते हैं। शिकायत करने पर कोई सुनता नहीं है। बच्चा ठीक नहीं है इसलिए यहां रखना मजबूरी है। बच्चों के लिए कुछ दवाएं बाहर से भी खरीद कर लाना पड़ता है।
अस्पताल के उपाधीक्षक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.