अलीगढ़, फरवरी 17 -- फोटो- 0-फैक्ट फाइल 181 कंपोजिट दुकानें (शराब-बीयर) 265 देशी शराब दुकानें 12 मॉडल शॉप 13 भांग दुकानें अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। प्रदेश सरकार की नई आबकारी नीति ने शराब का धंधा महंगा कर दिया है। अंग्रेजी शराब, देशी शराब व बीयर दुकानों की लाइसेंस फीस में इजाफा किया गया है। जिसके चलते अलीगढ़ में सबसे ज्यादा डेढ़ करोड़ रूपए लाइसेंस फीस की टाइगर मॉडल शॉप निर्धारित की गई है। वहीं अंग्रेजी शराब की कंपोजिट दुकान में सबसे ज्यादा लाइसेंस फीस वाली नांदापुल की दुकान है। लाइसेंस फीस व कोटे में इजाफा होने की वजह से इस बार कई शराब कारोबारी मैदान छोड़ सकते हैं। शासन स्तर से वित्तीय वर्ष 2026-27 की शराब नीति में बदलाव किया गया है। जिसके चलते जिलेभर की देशी, विदेशी शराब कंपोजिट दुकानें, बीयर दुकानों, मॉडल शॉप का नवीनीकरण किया जाना है। इस ...