गोरखपुर, मई 2 -- गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट के सख्त निर्देशों के बावजूद नगर निगम नौ माह बाद भी जमीन पर कुछ नहीं कर सका है। नगर निगम के पास न तो कुत्तों के लिए शेल्टर है और न ही पर्याप्त संसाधन। शेल्टर निर्माण के लिए जंगल हकीम नम्बर 02 में अराजी नम्बर 326 में 0.286 हेक्टेयर भूमि डॉग शेल्टर के लिए चिन्हित की गई। इसके अलावा मौजा करमहा उर्फ कम्हरिया तप्पा खुटहन अराजी 336 रकबा 0.173 हेक्टेयर जमीन जिसमें एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर का निर्माण किया जा चुका है, शेष भूमि 0.231 हेक्टेयर डॉग शेल्टर के लिए चिन्हित की गई। पशु कल्याण अधिकारी डॉ रोबिन चंद्रा ने डीपीआर तैयार करने के लिए जनवरी माह में ही फाइनल निर्माण विभाग को भेज दी लेकिन अब तक निर्माण नहीं हो सका है। जबकि नगर निगम ने बजट में 20 करोड़ रुपये की धनराशि भी आवंटित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.