मुजफ्फरपुर, जून 7 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। शहर के ब्रह्मपुरा स्थित प्रसाद अस्पताल में लगी आग के बाद शहर के निजी और सरकारी बहुमंजिली इमारतों में आग से बचाव के प्रबंध को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। इस क्रम में हमने कंपनीबाग स्थित संयुक्त भवन में आग से बचाव के प्रबंध की पड़ताल की। लेकिन, अग्नि सुरक्षा के मामले में प्रसिद्ध कहावत 'चिराग तले अंधेरा' सौ फीसदी सटीक बैठती दिखी। इस तीन मंजिले भवन में आग से बचाव का किसी भी तरह का प्रबंध नहीं मिला. यह भी पढ़ें- बहुमंजिली इमारतों में लगी आग पर काबू पाने को नहीं हैं संसाधनप्रसिद्ध कहावत 'चिराग तले अंधेरा' मिनी सचिवालय का दर्जा प्राप्त इस भवन में राज्य सरकार के अलावा केंद्र सरकार के भी कई कार्यालय हैं। पहले तल्ले पर रेल एसपी और एनसीसी का ग्रुप मुख्यालय होने के अलावा निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के एसपी क...