जमशेदपुर, अप्रैल 22 -- शहर की सुरक्षा व्यवस्था इन दिनों सवालों के घेरे में है। चौक-चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरे, जिनके जरिए पुलिस शहर पर नजर रखती है, खुद ही बदहाल स्थिति में हैं। कहीं कैमरे सैलो टेप के सहारे टिके हैं तो कई जगह पूरी तरह से खराब पड़े हुए हैं। शहर में 270 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिनसे पुलिस निगरानी करती है। इनकी हालत बेहद चिंताजनक है। मानगो के आजादनगर रोड नंबर-2 और साकची बागे जमशेद गोलचक्कर के पास लगे कैमरों में सैलो टेप लगाकर काम चलाया जा रहा है। इससे यह साफ होता है कि रखरखाव में लापरवाही बरती जा रही है। यह भी पढ़ें- सभी प्रमुख बाजार व मोहल्ले में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे वहीं, साकची जेएनएसी गोलचक्कर, आरडी टाटा गोलचक्कर और जुगसलाई गौशाला चौक के पास लगे कैमरे लंबे समय से खराब पड़े हैं। इन प्रमुख स्थानों पर कैमरों क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.