सहारनपुर, मई 2 -- सहारनपुर। विद्युत विभाग द्वारा स्मार्ट प्रीपेड मीटर उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए चलाए जा रहे "विद्युत सेवा महाअभियान" के तहत आयोजित मेगा कैंप में शिकायतों की बाढ़ सी आ गई है। 25 अप्रैल से शुरू हुए इन कैंपों में अब तक कुल 4512 शिकायतें दर्ज की गई हैं, जिनमें से बड़ी संख्या का मौके पर ही निस्तारण करने का दावा किया गया है। कैंप में सबसे अधिक शिकायतें मोबाइल नंबर अपडेट न होने से संबंधित रहीं। इस श्रेणी में 1460 उपभोक्ताओं ने अपनी समस्या दर्ज कराई, जिससे यह स्पष्ट होता है कि उपभोक्ता डाटा अपडेट में अभी भी बड़ी खामियां बनी हुई हैं। मिली जानकारी के अनुसार शत-प्रतिशत निस्तारण कराया गया। इसके अलावा बिजली बिल संशोधन (बिल रिवीजन) से जुड़ी 425 शिकायतें सामने आईं, जिनमें से 384 का निस्तारण कर दिया गया। मोबाइल ऐप से ...