किशनगंज, जनवरी 29 -- किशनगंज, एक संवाददाता। शहर के मोतिबाग में कचरा डंपिंग होने से स्थानीय लोग काफी परेशान रहते हैं। हालांकि कुछ दिन पहले इस समस्या को देख कचरा प्रोसिसिंग प्लांट लगाया गया है। कचरे का निस्तारण भी शुरू हो गया है। इसके बाद भी यहां लोगों की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही है। लोगों का कहना है कि कचरा का ढेर जमा हो गया है। बताया गया कि कचरा प्रोसेसिंग प्लांट लगने से कचरा का निस्तारण तो किया जा रहा है पर यह काम मंद गति से चल रहा है। आने वाले समय में यह स्पष्ट रूप से लोगों को पता चल सकेगा कि कचरे का ढेर कितनी तेजी से घटता है या नहीं घटता है। नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी प्रवीण कुमार ने बताया कि विगत 24 दिसंबर 2025 से कचार प्रोसेसिंग यूनिट के चालू होने से डंपिंग यार्ड में पड़ा कचरा निपटाया जा रहा है। वहीं लोगों का कहना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.