हमीरपुर, मई 30 -- राठ, संवाददाता। सागर तालाब पठानपुरा मोहल्ला में दस दिन से पेयजल आपूर्ति बाधित होने से मुहाल के लोग परेशान है। शनिवार को मोहल्ले की महिलाओं ने एसडीएम को ज्ञापन देकर पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित कराये जाने की मांग की है। पेयजल आपूर्ति न सुधरी तो धरना करने की बात कही है। कस्बे के सागर तालाब पठानपुरा मोहल्ले में बीते दस दिनों से जल संस्थान की पेयजल आपूर्ति ठप्प हो गई है। जिससे लोगों को पानी की किल्लत हो गई। जिससे मुहाल के लोगों को दूर से पानी लाना मजबूरी हो गयी है। भीषण गर्मी में पेयजल आपूर्ति बाधित रहने से मोहल्ले वासियों ने नाराजगी व्यक्त की है। शनिवार को मुहाल की अनीता, रानी, धर्मेंद्र, अभिलाषा, राम सखी, हरिशंकर, मुफीना, रूबी, बालकिशन, गिरजा सहित मोहल्ले की महिलाओं ने एसडीएम अभिमन्यु कुमार को ज्ञापन देकर पेयजल आपूर्ति सुनिश्चि...