मिर्जापुर, अगस्त 12 -- ड्रमंडगंज, हिन्दुस्तान संवाद । लालगंज थाना क्षेत्र के महुअट गांव निवासी 30 राजकुमार सिंह की हिमाचल प्रदेश के पठानकोट में ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे की खबर गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पूरे गांव में मातम पसरा गया। मृतक के परिवार में उसकी मां और दो छोटे बच्चे हैं। पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। राजकुमार प्राईवेट कंपनी में काम करता था। वह मंगलवार की रात लगभग साढ़े आठ बजे ड्यूटी समाप्त करने के बाद अपने साथियों के साथ कमरे पर लौट रहा था। उसी दौरान कदरौरी रेलवे स्टेशन के पास रेलवे लाइन पार करते समय अचानक ट्रेन आ गई। ट्रेन की चपेट में आने से राजकुमार गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना का विवरण साथियों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को देते हुए घायल राजकुमार को अस्पताल में भर्ती कराया। यहां देर रात ...