गंगापार, अगस्त 31 -- माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित पठन संस्कृति उत्सव 2026 में परिषदीय विद्यालय की प्रधानाध्यापिका को पठन अभिरूचि को विद्यालय में प्रोत्साहित करने के लिए सम्मानित किया गया। शिक्षा निदेशालय में माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा पठन संस्कृति उत्सव 2026 का आयोजन किया गया। जिसमें अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा द्वारा फूलपुर विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय खंसार की प्रधानाध्यापिका गीता प्रकाश को विद्यालय में पठन अभिरूचि के क्षेत्र में किए गए प्रयासों और सक्रिय सहभागिता के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: शिक्षा निदेशालय में खुला सार्वजनिक पुस्तकालय

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...