पट्रोल पंप के दो सेल्समैन पर धोखाधड़ी का आरोप मुकदमा
आगरा, जून 29 -- सदर के शमसाबाद रोड राजपुर चुंगी स्थित फिलिंग स्टेशन के मैनेजर मनोज कुमार शर्मा दो अस्थायी सेल्समैनों पर पेट्रोल डीजल बिक्री की नकदी लेकर फरार होने का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपित विजय सिंह, नमन धर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मैनेजर ने पुलिस को बताया कि घटना चार और पांच जून की है। दोनों आरोपित बहाना बनाकर पंप से चले गए। एक ने शौचालय और दूसरे ने दुकान से सामान लाने की बात कही। दोनों कर्मचारी उस दौरान 711 लीटर पेट्रोल और 163 लीटर डीजल की बिक्री से प्राप्त पूरी नकदी अपने साथ ले गए। यह भी पढ़ें- रुपए मांगने पर पेट्रोल पंप सेल्समैन को घसीटा घटना की जानकारी होने पर 112 को सूचना दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.