पट्टों की जांच कराए जाने की मांग
फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 16 -- फर्रुखाबाद। भोजपुर के रठौरा मोहद्दीनपुर निवासी भगवतदयाल ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर पट्टों की जांच कराये जाने की मांग की है। इस पर तहसीलदार सदर को जांच दी गयी है। शिकायतकर्ता का कहना है कि वर्ष 1995 में नसबंदी कराने के नाम पर रठौरा मोहद्दीनपुर में भूमि का पट्टा दिया गया था। पट्टा होने के बाद एक व्यक्ति के तीन संताने हुयीं। यदि नसबंदी करायी गयी तो बच्चे कैसे पैदा हो गयी।इस मामले में जांच कराये जाने की मांग की गयी है। तीन ओवरलोड डंपर पकड़े, जुर्मानाफर्रुखाबाद। एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत ने नवाबंगज मे ओवरलोड तीन डंपर पकड़ लिये जिस पर 1 लाख 1 हजार का जुर्माना वसूला गया। यह भी पढ़ें- दो वाहनों पर 30 हजार का लगाया जुर्माना तीन स्कूली वाहनों पर भी 53 हजार वसूला गया। इस कार्रवाई से हड़कंप मचा रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.