कोडरमा, मई 28 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अवैध खनन और रॉयल्टी चोरी की शिकायत कोडरमा के वरीय पदाधिकारियों से की गई है। वैसे, डोमचांच, नवलशाही, मरकच्चो, जयनगर और चंदवारा क्षेत्र में संचालित कई खदानों को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही हैं। शिकायतों के अनुसार, कई खनन पट्टाधारी विभाग द्वारा स्वीकृत खनन योजना और निर्धारित शर्तों का पालन किए बिना बड़े पैमाने पर पत्थर का उत्खनन कर रहे हैं। खनिज परिवहन के दौरान परिवहन चालान का समुचित उपयोग नहीं किया जा रहा, जिससे बड़े स्तर पर रॉयल्टी चोरी की आशंका जताई जा रही है। इससे सरकार को राजस्व की क्षति होने के साथ-साथ पर्यावरण और प्राकृतिक संसाधनों को भी गंभीर नुकसान पहुंच रहा है। यह भी पढ़ें- कोडरमा में काटे जा रहे जंगल, वन्यजीवों के अस्तित्व पर खतराशिकायतों के अनुसार खनन गत...