संभल, मार्च 24 -- हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के फिरोजपुर गांव में ग्राम समाज और अनुसूचित जाति के लोगों को आवंटित भूमि पर अवैध कब्जे का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। फरवरी महीने में ग्रामीणों द्वारा जिलाधिकारी से की गई शिकायत के बाद अब प्रशासन हरकत में आया है। सोमवार को राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जमीन की पैमाइश शुरू की। तहसीलदार धीरेंद्र प्रताप सिंह के अनुसार, शिकायत के आधार पर टीम गठित कर जांच कराई जा रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि संबंधित भूमि पर अवैध रूप से प्लॉटिंग के साथ-साथ मॉल का निर्माण भी किया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि भूमाफिया ने न केवल गरीबों के हक की जमीन पर कब्जा किया, बल्कि उसे व्यावसायिक रूप देकर भारी मुनाफा कमाने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल प्रशासन द्वारा पैमाइश का कार्य जारी है और आगे की कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.